छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, रायपुर में लोगों का गुस्सा फूटा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है जब कुछ अज्ञात लोगों ने VIP चौक स्थित राम मंदिर के पास लगी मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी की गई।

सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना से पूरे शहर में गुस्से का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से मूर्ति की पुनर्स्थापना और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment