बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में छिपाकर रखे 86 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमूनगर इलाके के एक घर में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर छिपाकर रखे गए हैं और वहीं से अवैध रूप से सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और बताए गए मकान पर दबिश दी।

जांच के दौरान घर से कुल 86 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 43 सिलेंडर भरे हुए थे। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों से जब सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की गई तो वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडरों का अवैध भंडारण देखकर पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, घरेलू गैस की इस तरह की जमाखोरी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने आगे की जांच की जिम्मेदारी खाद्य विभाग को सौंप दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment