राजधानी Raipur का Swami Vivekananda Airport लगातार यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यात्रियों को दी जा रही बेहतरीन सुविधाओं के आधार पर एयरपोर्ट ने देश के टॉप 10 हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाई है। Airports Council International द्वारा कराए गए एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे (ASQ) 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में रायपुर एयरपोर्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 8वां स्थान हासिल किया।
इस सर्वे में यात्रियों से कुल 33 बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया, जिसमें टर्मिनल की सफाई, पानी की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, फूड स्टॉल्स की गुणवत्ता, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों का व्यवहार जैसे अहम पहलू शामिल थे। रायपुर एयरपोर्ट ने हर क्षेत्र में उच्च स्तर की सेवा देकर यात्रियों का दिल जीता।
हर सप्ताह इस एयरपोर्ट से औसतन 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। सर्वे में तकनीकी व आधारभूत सुविधाओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, साइनेज, टर्मिनल की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग सिस्टम का भी मूल्यांकन किया गया। इन सभी पैमानों पर रायपुर एयरपोर्ट ने शानदार प्रदर्शन किया।
देशभर के जिन 10 एयरपोर्ट्स ने टॉप रैंकिंग हासिल की, उनमें पहला स्थान Pune Airport को मिला, जबकि रायपुर एयरपोर्ट 8वें स्थान पर रहा। रायपुर ने पिछले साल भी इसी तिमाही में 8वां स्थान हासिल किया था, जिससे यह साबित होता है कि यह एयरपोर्ट अपनी सेवाओं और सुविधाओं में लगातार स्थिरता बनाए हुए है।
क्षेत्रीय रैंकिंग में भी रायपुर एयरपोर्ट ने मजबूत प्रदर्शन किया और ईस्टर्न रीजन में दूसरा स्थान पाया। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह एयरपोर्ट यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में अग्रसर है।



