लालू यादव की पार्टी ने जारी की पहली सूची, तेजस्वी यादव समेत 143 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज पहले चरण की नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है और इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

तेजस्वी यादव इस बार भी वैशाली जिले की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिसे उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है। वहीं, इस बार तेज प्रताप यादव की जगह महुआ सीट से मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने 24 महिलाओं को भी टिकट देकर सामाजिक और लैंगिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

राजद ने बताया कि इस बार की उम्मीदवार सूची को “सामाजिक संतुलन, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व” को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

वरिष्ठ नेताओं को भी मिला मौका

पहली सूची में कई पुराने चेहरों के साथ नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।
राजद ने जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है, उनमें –

  • भोला यादव (बहादुरपुर)
  • अवध बिहारी चौधरी (सीवान)
  • अब्दुस सुबहान (बायसी)
  • अमर पासवान (बोचहां)
  • शैलेंद्र प्रताप सिंह (तरैया)
  • गौतम कृष्ण (महिषी)
  • ललित यादव (दरभंगा ग्रामीण)
  • डॉ. फराज फातिमी (केवटी)
  • प्रो. चंद्रशेखर (मधेपुरा)
  • राजेश कुशवाहा (हथुआ)
    शामिल हैं।

24 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट

राजद ने अपनी सूची में 24 महिला प्रत्याशियों को भी स्थान दिया है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं —

  • रेणु कुशवाहा (बिहारीगंज)
  • अनिता देवी महतो (वारसिलीगंज)
  • माला पुष्पम (हसनपुर)
  • संध्या रानी कुशवाहा (मधुबन)
  • रितु प्रिया चौधरी (इमामगंज)
  • तनुश्री कुशवाहा (बाराचट्टी)
  • चांदनी देवी सिंह (बनियापुर)
  • पिंकी चौधरी (रजौली)
  • शिवानी शुक्ला (लालगंज)
  • डॉ. करिश्मा राय (परसा)
  • प्रेमा चौधरी (पातेपुर)
  • वीणा देवी (मोकामा)
  • रेखा पासवान (मसौढ़ी)
  • रेखा गुप्ता (बांकीपुर)
  • पूर्णिमा देवी (गोविंदपुर)

राजद के अनुसार, यह सूची पार्टी की “युवा और महिला सशक्तिकरण नीति” को दर्शाती है।

संतुलित समीकरण पर फोकस

राजद सूत्रों के मुताबिक, टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण, महिला प्रतिनिधित्व और नए चेहरों की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है। 2020 में चर्चा में रही रितु जायसवाल का टिकट इस बार काट दिया गया है, जबकि उनकी जगह डॉ. स्मिता पूर्वे (परिहार) को प्रत्याशी बनाया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment