राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप रायपुर में युवा चेहरा बनेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन सृजन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुँच चुकी है। पार्टी संगठन पूरे प्रदेश में नई टीम के गठन पर काम कर रहा है, जिसके तहत सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में अब पर्यवेक्षकों की नियुक्तियाँ भी शुरू हो चुकी हैं।

रायपुर जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज है। शहर और ग्रामीण, दोनों स्तरों पर नए अध्यक्ष की खोज जारी है। विशेषकर रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में युवा नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम हो और जिन्होंने पिछले 15 वर्षों में बीजेपी शासन के खिलाफ संघर्ष किया हो। इन युवाओं ने न केवल संगठन को मज़बूत किया है, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए लगातार काम किया है।

रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज़्यादा है, वे इस प्रकार हैं —

(1) शिव सिंह ठाकुर – सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी

2दीपक मिश्रा – महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

3दिलीप सिंह चौहान – सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

4. पंकज मिश्रा – वरिष्ठ कांग्रेस नेता

5 सद्दाम सोलंकी- प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी

6. सुबोध हरिद्वार – सक्रिय युवा कार्यकर्ता

7श्री कुमार मेनन – संगठन से जुड़े वरिष्ठ युवा

8 विनोद तिवारी – प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी

9 शरीक खान – सामाजिक कार्यों में सक्रिय नेता

10 सुनील कुकरेजा – संगठनात्मक रूप से मजबूत युवा

11. अजीज भिंसा – पार्टी के पुराने और संघर्षशील कार्यकर्ता

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment