बिहार मतदाता सूची 2025: अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 7.3 करोड़ मतदाता शामिल, 65 लाख नाम हटे

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि करीब 7 करोड़ 30 लाख मतदाताओं की अंतिम वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। वहीं, इस सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

इस बार खास बात यह है कि वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में निर्वाचन पदाधिकारियों के कार्यालयों पर मतदाता सूची की भौतिक प्रति उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी अंतिम लिस्ट उपलब्ध करवाई है।

क्यों हटाए गए 65 लाख नाम?

मतदाता पुनरीक्षण कार्य जून 2025 से शुरू हुआ था। उस समय कुल 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद मृत, विस्थापित और डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे गए। इनमें –

  • 22 लाख से अधिक मृत मतदाता
  • 35 लाख विस्थापित मतदाता
  • 7 लाख डुप्लीकेट नाम शामिल थे।

किन जिलों से कितने वोटर हटे?

अंतिम मतदाता सूची में कई जिलों से हजारों नाम हटाए गए हैं। इनमें प्रमुख जिले हैं –

  • पश्चिम चम्पारण – 1,91,376
  • पूर्वी चम्पारण – 3,16,793
  • मधुबनी – 3,52,545
  • पूर्णिया – 2,73,920
  • पटना – 3,95,500
  • गया – 2,45,663
  • मुजफ्फरपुर – 2,82,845
  • दरभंगा – 2,03,315
  • सीवान – 2,21,711
  • सारण – 2,73,223
  • औरंगाबाद – 1,59,980

इसके अलावा, सभी जिलों में हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment