श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IND A बनाम AUS A वनडे सीरीज आज से, जीत से करना चाहेंगे आगाज़

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कानपुर। IND A vs AUS A 1st ODI : ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे से भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज की जीत के साथ मजबूत आगाज़ करना चाहेंगी।

सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की। उनके साथ रियान पराग, प्रियांश आर्य और अभिषेक पोरल ने भी लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं, स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई और तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह, सिमरजीत सिंह ने सटीक यॉर्कर और वैरिएशन पर खास तैयारी की।

ग्रीन पार्क की पिच पर हल्की घास मौजूद है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलेगी, लेकिन स्पिनरों को भी विकेट लेने का मौका मिलेगा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने कोच टिम पेन की देखरेख में स्पिन को भांपने और भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी-बॉलिंग की रणनीति पर फोकस किया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment