भारत के हीरो की लिस्ट, विराट कोहली बने सबसे बड़े रन मशीन, इरफान पठान के नाम सबसे ज्यादा विकेट

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

नई दिल्ली।एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और एक बार फिर से क्रिकेट फैंस भारतीय खिलाड़ियों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। नौ सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। भारत मौजूदा चैंपियन है और इस बार भी ट्रॉफी बचाने पर फोकस करेगा।

भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड

अब तक के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार (7 वनडे और 1 टी20) एशिया कप जीता है। श्रीलंका 6 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान ने 2 खिताब अपने नाम किए हैं। बीते 10 संस्करणों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया के असली हीरो बने। आइए जानते हैं—

 एशिया कप में भारत के हीरो (2000–2023)

  • एशिया कप 2000 (विजेता: पाकिस्तान)
    सौरव गांगुली ने 156 रन बनाए, जबकि अजीत आगरकर ने 5 विकेट लिए। शानदार खेल के बावजूद ट्रॉफी हाथ से निकल गई।
  • एशिया कप 2004 (विजेता: श्रीलंका)
    सचिन तेंदुलकर ने 281 रन ठोके और इरफान पठान ने 14 विकेट झटके। भारत खिताब जीतने से चूक गया।
  • एशिया कप 2008 (विजेता: श्रीलंका)
    सुरेश रैना ने 372 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे। गेंदबाजी में आरपी सिंह ने 7 विकेट लिए।
  • एशिया कप 2010 (विजेता: भारत)
    गौतम गंभीर (203 रन) और नेहरा-जहीर-प्रवीण (6-6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने ट्रॉफी जीती।
  • एशिया कप 2012 (विजेता: पाकिस्तान)
    विराट कोहली ने 357 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब जीता। गेंदबाजी में अश्विन और पठान ने 5-5 विकेट लिए।
  • एशिया कप 2014 (विजेता: श्रीलंका)
    शिखर धवन ने 192 रन बनाए, जबकि अश्विन और मोहम्मद शमी ने 9-9 विकेट अपने नाम किए।
  • एशिया कप 2016 (विजेता: भारत, T20)
    पहली बार T20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में भारत ने जीत दर्ज की। विराट कोहली (153 रन) और हार्दिक पांड्या (7 विकेट) भारत के सितारे रहे।
  • एशिया कप 2018 (विजेता: भारत, ODI)
    शिखर धवन ने 342 रन बनाकर बल्ले से चमक बिखेरी, जबकि कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए।
  • एशिया कप 2022 (विजेता: श्रीलंका, T20)
    विराट कोहली (276 रन) और भुवनेश्वर कुमार (11 विकेट) भारत के सबसे बड़े हीरो बने।
  • एशिया कप 2023 (विजेता: भारत, ODI)
    शुभमन गिल ने 302 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 10 विकेट लेकर फाइनल में ऐतिहासिक जीत दिलाई।

 2025 में नए हीरो पर निगाहें

अब सभी की निगाहें एशिया कप 2025 पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी कोई भारतीय खिलाड़ी बल्ले और गेंद से ऐसा कमाल दिखाएगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment