इंग्लैंड की चालबाज़ी से भड़के कप्तान गिल, बोले– ’90 सेकेंड की देरी खेल भावना के खिलाफ’

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के चौथे मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे टेस्ट में हुई एक विवादित घटना पर खुलकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने इंग्लिश सलामी बल्लेबाज़ों द्वारा जानबूझकर खेल में देरी करने को अनुचित बताया।

गिल ने कहा, “हां, बहुत से लोग इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इसलिए मैं इसे एक बार में साफ कर देना चाहता हूं – उस दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ क्रीज़ पर 10-20 नहीं, पूरे 90 सेकेंड की देरी से आए थे, जबकि सिर्फ 7 मिनट का खेल बचा था।”

उन्होंने इंग्लैंड की रणनीति को खेल भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें मैच की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

तीसरे टेस्ट में क्या हुआ था:

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह दिन का अंतिम ओवर फेंक रहे थे, तभी इंग्लिश बल्लेबाज़ों की धीमी चाल को लेकर भारतीय खेमे में गुस्सा साफ दिखा। बुमराह ने क्रॉली की ओर ताली बजाकर व्यंग्य कसा था, वहीं गिल और डकेट के बीच भी बहस हुई थी।

गिल बोले – खेल में भावना और मर्यादा होनी चाहिए

गिल ने कहा, “हमें भी कम ओवर खेलने का फायदा होता, लेकिन तरीका महत्वपूर्ण होता है। अगर खिलाड़ी घायल हो तो फिजियो को बुलाना ठीक है, लेकिन जानबूझकर देरी करना गलत है।”

चौथा टेस्ट भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा

भारत फिलहाल 1-2 से सीरीज़ में पीछे है। ऐसे में चौथा टेस्ट जीतना जरूरी है ताकि सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ सके। हालांकि, खिलाड़ियों की चोट ने टीम की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment