बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका! 11 IAS और 2 IPS अफसरों की एंट्री

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ से 11 IAS और दो IPS अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग की ओर से नामित इन अधिकारियों की अहम बैठक दिल्ली में रखी गई है। यह बैठक 3 अक्टूबर को होगी, जिसमें सभी अधिकारी शामिल होंगे।

दिल्ली में होने वाली इस बैठक में IAS अधिकारियों में शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह अल्मा, सारांश मित्तर, पुष्पेंद्र कुमार मीना, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी शामिल होंगे। इनके साथ ही IPS अधिकारियों में डी. रविशंकर और गिरिजा शंकर जयसवाल भी मौजूद रहेंगे।

इन अधिकारियों को बिहार विधानसभा चुनाव में निगरानी और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव आयोग की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चुनाव की तैयारियों और पर्यवेक्षण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment