विकास शील की छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव बनने की अटकलें तेज

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

विकास शील की जल्द घर वापसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील (1994 बैच) की जल्द ही प्रदेश वापसी तय मानी जा रही है। वर्तमान में वे मनीला (फिलिपीन्स) स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में निदेशक पद पर तैनात हैं।

सूत्रों के अनुसार, उनकी प्रतिनियुक्ति (Deputation) समाप्त करने संबंधी पत्र 8 सितम्बर को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा गया था। इसके बाद 9 सितम्बर को डीओपीटी ने मनीला स्थित कार्यालय को ईमेल भेजकर 28 सितम्बर तक उन्हें कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

विकास शील की वापसी को लेकर राज्य प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है। चर्चाएं हैं कि वे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनकी प्रशासनिक यात्रा में एक बड़ा कदम होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment