नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति ने किया था प्लेन हाईजैक, न्यायपालिका और राजनीति से जुड़ा अनसुना राज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नेपाल की पहली महिला पीएम सुशीला कार्की अक्सर सुर्खियों में रही हैं। उनके निजी जीवन का एक बड़ा हिस्सा आज भी चर्चा में है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पति दुर्गा प्रसाद सुवेदी का नाम नेपाल के सबसे चर्चित 1973 के विमान अपहरण कांड से जुड़ा था।

दरअसल, 10 जून 1973 को रॉयल नेपाल एयरलाइंस का एक विमान विराटनगर से काठमांडू जा रहा था। विमान में करीब 30 लाख रुपये की सरकारी धनराशि ले जाई जा रही थी। इसी दौरान दुर्गा प्रसाद सुवेदी, नागेंद्र धुंगेल और बसंत भट्टराई ने मिलकर विमान को हाईजैक कर लिया। इस प्लेन में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री माला सिन्हा भी सवार थीं।

विमान को मजबूरन बिहार के फारबिसगंज में एक घास के रनवे पर उतारा गया, जहां पहले से ही नेपाली कांग्रेस से जुड़े नेता इंतजार कर रहे थे। यह पूरी साजिश गिरिजा प्रसाद कोइराला ने रची थी, जो बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री बने। सुशील कोइराला (पूर्व पीएम) भी इस षड्यंत्र में सक्रिय भूमिका में थे।

विमान से नकदी से भरे तीन बक्से निकाले गए और फिर विमान को यात्रियों समेत काठमांडू वापस भेज दिया गया। बाद में भारत की पुलिस ने ज्यादातर अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गा प्रसाद सुवेदी को भी दो साल की सजा हुई, लेकिन 1975 के आपातकाल के दौरान रिहा कर दिया गया।

उनकी इस घटना पर लिखी किताब “विमान विद्रोह” काफी चर्चित रही। वहीं, सुशीला कार्की और दुर्गा प्रसाद सुवेदी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं मानी जाती।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment