पर्यटन किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोकजीवन के लिए जाना जाता है। इसी दिशा में राज्य के पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में च्वाइस हॉलिडेज़ को “बेस्ट टूर ऑपरेटर” का सम्मान प्रदान किया गया, जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
मायरा कन्वेंशन एंड रिसॉर्ट में आयोजित “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस 2025” में यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार च्वाइस हॉलिडेज़ को छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सचिव रोहित यादव और प्रबंध निदेशक विवेक आचार्य उपस्थित रहे।
कंपनी के संचालक रितेश मूंदड़ा ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समुदाय और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। चौइस हॉलिडेज़ ने पर्यटन को सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया है।
थीम और महत्व:
विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम “Tourism and Sustainable Transformation” रखी गई है, जो पर्यटन क्षेत्र में जिम्मेदारी और सतत विकास की आवश्यकता को दर्शाती है। इस थीम के अनुसार, पर्यटन न केवल आनंद का माध्यम है, बल्कि यह समाज और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने का एक अवसर भी है। च्वाइस हॉलिडेज़ ने इस दिशा में जागरूकता और प्रयासों के माध्यम से एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रितेश मूंदड़ा का संकल्प:
रितेश मूंदड़ा ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण एक विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बनने की क्षमता रखता है।







