हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने मलयेशिया पर 4-1 की बढ़त बनाई, विवेक प्रसाद ने किया गोल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारतीय टीम का सामना मलयेशिया से हो रहा है। मेजबान भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया पर 4-1 की बढ़त बना ली है।

पहले क्वार्टर की शुरुआत मलयेशिया ने दमदार की और महज पहले ही मिनट में शफीक हसन ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। मनप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में बराबरी का गोल किया, फिर सुखजीत सिंह (17वां मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वां मिनट) ने लगातार दो गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में सागर विवेक प्रसाद (37वां मिनट) ने एक और गोल कर बढ़त को 4-1 कर दिया।

कोरिया से ड्रॉ खेल चुकी है भारत की टीम
इससे पहले सुपर-4 चरण में भारत का मुकाबला गत विजेता कोरिया से हुआ था, जो 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। उस मैच में हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए थे।

पूल स्टेज में अपराजेय रही भारत की टीम
भारतीय हॉकी टीम ने पूल चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अपराजित रहते हुए सुपर-4 में जगह बनाई। टीम ने चीन को 4-3, जापान को 3-2 और कजाखस्तान को 15-0 से मात दी थी। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment