नई दिल्ली: त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार शाम GST व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की। अब जीएसटी में केवल दो कर स्लैब होंगे – 5% और 18%, जबकि लग्जरी वस्तुओं पर 40% का विशेष टैक्स लगेगा।
सबसे बड़ा ऐलान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा है। सरकार ने 33जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह GST मुक्त कर दिया है। अब इन दवाओं पर पहले लगने वाला 12% जीएसटी शून्य (0%) हो गया है। वहीं, कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 3 अहम दवाओं पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है।
फार्मा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि सरकार का यह फैसला मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत देगा। इसके साथ ही दवाओं पर कर घटने से अब इलाज का बोझ भी कम होगा।

अब किन दवाओं पर कितनी GST?
5% से Zero GST वाली दवाएं
- Agalsidase Beta (एगल्सिडेस बीटा)
- Imiglucerase (इमिग्लूसेरेज)
- Eptacog alfa (एप्टाकॉग अल्फा)

12% से Zero GST वाली दवाएं
- Onasemnogene abeparvovec (ओनासेमनोजेन एबेपार्वोवेक)
- Asciminib (एस्किमिनिब)
- Mepolizumab (मेपोलिजुमैब)
- Pegylated Liposomal Irinotecan (पेगिलेटेड लिपोसोमल इरिनोटेकन)
- Daratumumab (डारातुमुमैब)
- Daratumumab subcutaneous (डारातुमुमैब सबक्यूटेनियस)
- Teclistamab (टेक्लिस्टामैब)
- Amivantamab (एमिवेंटमैब)
- Alectinib (एलेक्टिनिब)
- Risdiplam (रिस्डिप्लाम)
- Obinutuzumab (ओबिनुटुजुमैब)
- Polatuzumab vedotin (पोलटुजुमैब वेडोटिन)
- Entrectinib (एंट्रेक्टिनिब)
- Atezolizumab (एटेजोलिजुमैब)
- Spesolimab (स्पेसोलिमाब)
- Velaglucerase Alpha (वेलाग्लुसेरेज़ अल्फा)
- Agalsidase Alfa (एगल्सिडेस अल्फा)
- Rurioctocog Alpha Pegol (रुरियोक्टोकॉग अल्फा पेगोल)
- Idursulphatase (इडुरसल्फेटेज)
- Alglucosidase Alfa (एल्ग्लुकोसिडेस अल्फा)
- Laronidase, Olipudase Alfa (लारोनिडेस, ओलिपुडेस अल्फा)
- Tepotinib, Avelumab (टेपोटिनिब, एवेलुमैब)
- Emicizumab (एमिसिजुमैब)
- Belumosudil (बेलुमोसुडिल)
- Miglustat (मिग्लुस्टैट)
- Velmanase Alfa (वेलमैनेज अल्फा)
- Alirocumab (एलिरोक्यूमैब)
- Evolocumab (एवोलोकुमैब)
- Cystamine Bitartrate (सिस्टामाइन बिटार्ट्रेट)
- CI-Inhibitor injection and Inclisiran (सीआई-इनहिबिटर इंजेक्शन और इन्क्लिसिरन)







