पटना। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से जुड़े एक बड़े मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के इस मामले में शामिल 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सभी को 10-10 साल की सजा सुनाई है।
फैसले के दिन कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही अदालत ने सजा का ऐलान किया, आरोपियों के परिजन कोर्ट के बाहर फूट-फूटकर रोने लगे। पूरे माहौल में तनाव और आंसुओं का सन्नाटा छा गया।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि नशे की तस्करी समाज के लिए एक गंभीर खतरा है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए कठोर दंड जरूरी है। अदालत ने साफ किया कि इस तरह के मामलों में नरमी की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती।
फैसले की मुख्य बातें
- NDPS एक्ट मामले में 10 आरोपी दोषी करार।
- विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सुनाया फैसला।
- सभी आरोपियों को 10-10 साल कैद की सजा।
- कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा, परिजनों का हंगामा।



