दिल को रखेंगे फिट: हृदय रोग से बचाव के लिए अपनाएं ये शाकाहारी आहार और हेल्दी टिप्स

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बदलती जीवनशैली, तनाव और गलत खानपान के कारण हृदय रोग आज दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लाखों लोग हृदय रोगों से प्रभावित होते हैं। इनसे समयपूर्व मौत का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने दिल का ख्याल रखें और अपनी डाइट में स्वस्थ विकल्प शामिल करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि तैलीय और जंक फूड दिल की सेहत बिगाड़ते हैं, जबकि शाकाहारी और प्लांट-बेस्ड डाइट हृदय को मजबूत बनाती है। इनमें मौजूद फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं और धमनियों को स्वस्थ रखते हैं।

दिल को हेल्दी रखने वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थ:

नट्स और सीड्स – अखरोट, बादाम, अलसी और चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं।

ग्रीन टी – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं और हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। रिसर्च में पाया गया कि रोजाना 2–3 कप ग्रीन टी पीने वालों का हृदय ज्यादा स्वस्थ रहता है।

एवोकाडो – यह फल मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। सप्ताह में 2 बार एवोकाडो खाने से हृदय रोग का खतरा 21% तक कम हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, केल और ब्रोकली जैसी सब्जियां फाइबर और विटामिन-K से भरपूर हैं। ये ब्लड प्रेशर नियंत्रित करती हैं और धमनियों को कठोर होने से बचाती हैं।

फल और अनाज – मौसमी फल और साबुत अनाज भी हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

हृदय रोगों से बचाव के लिए शाकाहारी और संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम और तनाव-मुक्त जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment