छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चेतन्य बघेल को अदालत ने एक बार फिर जेल भेज दिया है। ईडी ने 19 अगस्त को चेतन्य को रिमांड पर लिया था और लगातार पाँच दिनों तक पूछताछ की थी। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 6 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया।
मामला यहीं नहीं रुका। ईडी ने चेतन्य को दोबारा रिमांड पर लेने का आवेदन दाखिल किया, लेकिन अदालत में इस पर फैसला नहीं हो सका। ऐसे में उनकी पिछली न्यायिक रिमांड पूरी होने पर अदालत ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि चेतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही मिलाई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे कोर्ट ले जाया गया, जहां ईडी को 5 दिन की रिमांड मिली थी। इसके बाद 22 जुलाई से 18 अगस्त तक चेतन्य लगातार न्यायिक रिमांड पर जेल में ही रहे।
यह पूरा मामला शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस का है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। इस प्रकरण ने प्रदेश की राजनीति में भारी हलचल मचा दी है और अब आगे की सुनवाई पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।



