सौर ऊर्जा योजना से छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर रहे हैं। इससे घरेलू बिजली की समस्या का समाधान हो रहा है और अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3 किलोवाट का सौर पैनल स्थापित कर इस योजना का लाभ उठाया। उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी मिली, जो कुल 1,08,000 रुपये रही। आवेदन करने के मात्र 10 दिन के भीतर ही यह राशि उनके खाते में जमा हो गई।

श्री पटेल प्रतिमाह 350 से 400 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, जबकि उनका औसत मासिक खपत लगभग 500 यूनिट है। इससे उनका बिजली बिल काफी हद तक कम हो गया है और शेष आवश्यकता न्यूनतम लागत पर पूरी हो रही है। यह योजना न केवल बिजली की बचत और आय का साधन बन रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल साबित हो रही है।

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment