‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर विवाद जारी, सेंसर मंजूरी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती, 30 जुलाई को सुनवाई

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा फिल्म को रिलीज की मंजूरी दिए जाने के फैसले को अब दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। अदालत ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है।

फिल्म को लेकर हाई कोर्ट को सूचित किया गया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने अभी तक फिल्म को पुनः प्रमाणित नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

केंद्र ने 6 कट्स के साथ दी थी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फिल्म में 6 संशोधन (कट्स) के बाद इसे रिलीज की अनुमति दी थी। लेकिन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट को सौंपते हुए कहा कि उसने फिल्म पर कोई रोक नहीं लगाई है, लेकिन सभी याचिकाओं पर 28 जुलाई से पहले सुनवाई होनी चाहिए।

निर्देशक ने की नई रिलीज डेट की घोषणा

निर्देशक भरत श्रीनेत ने शुक्रवार को फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ‘उदयपुर फाइल्स’ अब 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीज डेट 11 जुलाई तय की गई थी। भरत श्रीनेत का कहना है कि CBFC ने फिल्म में 150 कट्स लगाने का सुझाव दिया है।

क्या है फिल्म की पृष्ठभूमि?

‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म वर्ष 2022 में राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या पर आधारित है। कन्हैया लाल की सिलाई दुकान में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस घटना ने देशभर में आक्रोश फैला दिया था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment