22 जुलाई राशिफल: सिंह, मिथुन और धनु को होगा धन लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मंगलवार, 22 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति कई राशियों के जीवन में शुभ समाचार और आर्थिक प्रगति लेकर आ रही है। खासकर सिंह, मिथुन, वृषभ और धनु राशि वालों को आज बड़ा लाभ मिल सकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन व्यवसाय, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा के लिहाज से कुछ लोगों के लिए अत्यंत शुभ है तो कुछ राशियों के लिए सतर्कता भी आवश्यक है।

ग्रहों की चाल क्या कहती है?

  • आज शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।
  • सूर्योदय के बाद चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु (बृहस्पति) के साथ गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे, जो सुख-समृद्धि का संकेत है।
  • सूर्य और बुध कर्क राशि में, जबकि मंगल और केतु सिंह राशि में स्थित हैं।
  • राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

राशि अनुसार भविष्यफल :

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा और पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों बेहतर स्थिति में हैं। व्यापार की दृष्टि से शुभ समय है। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

धन का आगमन होगा और पारिवारिक विस्तार के संकेत हैं। वाणी में संयम रखने की सलाह है। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार तीनों क्षेत्रों में लाभ होगा। सलाह: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

आपका तेज और आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। आप जिस भी क्षेत्र में हैं, वहां आपकी उपस्थिति शुभता का प्रतीक बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अच्छा रहेगा। सलाह: पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन वह शुभ कार्यों पर होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, जबकि प्रेम और संतान का पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी धन मिलेगा। यात्रा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों अनुकूल हैं। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय संभव है। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सलाह: भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों बेहतर रहेंगे। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट या विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

 धनु राशि

जीवनसाथी का साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि

आपके शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे और प्रभाव में आएंगे। ज्ञान और गुण की वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार उत्तम रहेगा। सलाह: पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

बच्चों से संतोष मिलेगा और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।

 मीन राशि

आज प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़ी खरीदारी के लिए अनुकूल दिन है। घर में कोई शुभ अवसर या समारोह हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—सब आपके पक्ष में है। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment