3 अप्रैल राशिफल: मेष से मीन तक किस्मत का खेल, किसे मिलेगा धन-लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

3 अप्रैल का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं सफलता और सम्मान बढ़ने के योग हैं तो कहीं सावधानी की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत लोगों के सामने चमक सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के योग हैं। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके काम बिगाड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। आर्थिक मामलों में आज कोई बड़ा निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना लाभ देगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की वजह से घर में रौनक बनी रहेगी।


वृष राशि

आज जिम्मेदारियों के बीच खुशी के पल भी मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा। मन हल्का रहेगा और पुरानी परेशानियों का समाधान भी मिल सकता है। दोस्तों की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, बस ध्यान रखें कि आपका फोकस काम पर बना रहे।


मिथुन राशि

आज बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले धैर्य रखें। संतान पर ज्यादा दबाव डालना रिश्तों में खटास ला सकता है। जरूरतमंद की मदद करना आज पुण्य का काम होगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


कर्क राशि

आज आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। अधूरे काम पूरे होने से मन को राहत मिलेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी और कोई सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि संतान के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है।


सिंह राशि

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर आसपास के लोगों से। काम टालने की आदत से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और नए काम की शुरुआत का विचार भी बन सकता है।


कन्या राशि

आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन यही मेहनत आगे सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बितेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। छात्रों के लिए नया सीखने का उत्साह बढ़ेगा, लेकिन ध्यान भटकने से बचें।


तुला राशि

आज शांति और समझदारी से काम लेना जरूरी है। विवादों से दूर रहें। धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याएं बातचीत से सुलझेंगी। किसी को उधार देने से बचें और शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है।


वृश्चिक राशि

आज व्यापार के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। माता-पिता का सम्मान करें और उनके कार्यों को प्राथमिकता दें। सरकारी मामलों में सतर्क रहें।


धनु राशि

आज निर्णय लेने में थोड़ी उलझन रह सकती है। लोन लेने की योजना सफल हो सकती है। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार में नए मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं।


मकर राशि

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। दिन के बीच में कोई पसंदीदा चीज आपको खुशी दे सकती है। ससुराल पक्ष से मुलाकात संभव है। अनजान लोगों से बिजनेस की बात करने से बचें।


कुंभ राशि

आज पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। बड़े निवेश से बचें। शेयर बाजार में सोच-समझकर कदम रखें। कोई अजनबी आपको भ्रमित कर सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।


मीन राशि

आज भी आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। जल्दबाजी में निवेश नुकसान दे सकता है। शेयर मार्केट से दूरी बनाए रखें या विशेषज्ञ की सलाह लें। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, धैर्य बनाए रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment