मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। लंबे समय से जिन कार्यों को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण को लेकर भी विचार कर सकते हैं। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि (Taurus)
आज आप दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से साझा करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। वाहन से जुड़ी सावधानी बरतें, अन्यथा खर्च बढ़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। माता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। किसी की मदद अवश्य करें, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। साझेदारी के काम में दस्तावेजों की जांच जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo)
दिन मिला-जुला रहेगा। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। नए प्रयास सफल हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
दिन सामान्य रहेगा। आलस्य त्यागकर कार्य करें, तभी सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। कला और कौशल में निखार आएगा। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी में संयम रखें। माता कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे गंभीरता से निभाएं। अफवाहों पर भरोसा न करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन संतुलन बनाए रखने का है। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं। क्रोध से बचें, नहीं तो पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से पहले सोचें। मानसिक उलझनों को सुलझाने की कोशिश करें।
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और साझेदारी मजबूत होगी। रुके हुए आर्थिक काम पूरे हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।







