ग्रह स्थिति:
वर्तमान में शुक्र वृषभ में, सूर्य व गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह राशि में, चंद्रमा नीच भाव में वृश्चिक राशि में है। राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष (Aries):
दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। चोट लगने या किसी उलझन में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार स्थिर रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ (Taurus):
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। प्रेम-संतान संबंधों में मधुरता रहेगी। लाल रंग की वस्तु का दान करें।
मिथुन (Gemini):
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद साथ रहेगा। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। व्यापार, प्रेम, संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। माँ काली को नमन करें।
कर्क (Cancer):
शिक्षा और लेखन में सफलता के संकेत हैं। यात्राएं शुभ रहेंगी। प्रेम में बहस संभव है, संतान की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु साथ रखें।
सिंह (Leo):
घर में तनाव का माहौल हो सकता है लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या (Virgo):
परिश्रम का फल मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला (Libra):
परिवारिक सुख मिलेगा, फाइनेंस में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान ठीक। लेकिन निवेश फिलहाल टालें। लाल वस्तु दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सेहत व संतान अच्छा रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु (Sagittarius):
मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होंगे। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु रखें।
मकर (Capricorn):
आय में तेजी से वृद्धि संभव। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। प्रेम, संतान व व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु दान करें।
कुंभ (Aquarius):
कानूनी मामलों में सफलता संभव। व्यापार में मजबूती आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु साथ रखें।
मीन (Pisces):
भाग्यवश कार्यों में सफलता मिलेगी। बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।



