मेष राशि:
आज का दिन खुशी, सुकून और पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। हालांकि दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। सेहत से जुड़ी छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें। पुराने कर्ज से राहत पाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी परेशानी खड़ी कर सकती है।
वृष राशि:
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काफी समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला आपका शुभचिंतक नहीं होता।
मिथुन राशि:
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। माता-पिता की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी और उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। संतान की भावनाओं को समझने और सही मार्गदर्शन देने की जरूरत होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। कामकाज को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
कर्क राशि:
आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। कोई बड़ा फैसला या डील करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आना दिन को यादगार बना देगा। मां की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद बढ़ने से पहले सुलझाने की कोशिश करें।
सिंह राशि:
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपकी मीठी बोली और अच्छा व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और परिवार में शादी से जुड़ी कोई रुकावट दूर हो सकती है। जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। अपने मनमौजी स्वभाव पर थोड़ा कंट्रोल रखेंगे तो घर का माहौल बेहतर रहेगा।
कन्या राशि:
आज हर काम सोच-समझकर करें। काम का दबाव ज्यादा रहने से जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन न करें। निवेश करने से पहले जानकार की सलाह जरूर लें। वाहन में खराबी आने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। अगर कोई काम पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि:
आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। ऑफिस में टीमवर्क की मदद से समय से पहले लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। किसी सामाजिक या मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। व्यापार में साझेदारी करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि:
व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि:
आज किस्मत आपका साथ देगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम या डील पूरी हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में किसी भी विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। मां की सलाह किसी जरूरी मामले में आपके काम आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि:
आज मेहनत और धैर्य से सफलता मिलेगी। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर पढ़ाई या नए कोर्स की योजना बन सकती है। पुराना लेन-देन फिर से चिंता की वजह बन सकता है।
कुंभ राशि:
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन उम्मीदें बनी रहेंगी। दोस्तों की ओर से कोई उपहार या सरप्राइज मिल सकता है। सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें। विद्यार्थियों का तनाव कम होगा और पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, इसलिए संयम से काम लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।
मीन राशि:
आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में नए सदस्य के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए बचत या निवेश की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और परिवार में प्रेम व एकता बनी रहेगी। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो नई जगह आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है।






