कोंडागांव (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की नृशंस हत्या कर दी। यह कहानी तमिलनाडु से शुरू होती है, जहां मृतक और आरोपी प्रेमी एक साथ काम करते थे।
प्लानिंग के तहत आरोपी ने मृतक को घर छोड़ने के बहाने माकड़ी के जंगल ले गया, जहां उसने क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहचान से मिटाने के लिए 2 लीटर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश ने योजना को अधूरा छोड़ दिया।
हत्या के बाद भी किस्मत ने मृतक का साथ दिया। शव की जेब में रखी एक अधजली पर्ची ने उसकी पहचान उजागर कर दी, जिससे पुलिस को जांच में बड़ा सुराग मिला।
कोंडागांव पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और साइबर सेल की मदद से पूरे हत्याकांड की परतें उधेड़ दीं। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस दर्दनाक मामले ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।
“साथ नहीं रहना है तो अलग हो जाओ… लेकिन किसी की जान क्यों?”







