बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- “अब कोई साथ नहीं चलता कांग्रेस के”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उनके साथ छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी राज्य सरकार को 2028 में सत्ता से बाहर करने की घोषणा की।

लेकिन, कांग्रेस की इस चुनौती पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “10 साल में बाल भी नहीं उखाड़ पाए, अब सरकार उखाड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस अब अछूत पार्टी बन चुकी है। कोई भी दल कांग्रेस के साथ ज्यादा दिन नहीं टिकता।”

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति और व्यवहार से अन्य राजनीतिक दल दूरी बना लेते हैं, जिससे यह पार्टी अकेली पड़ती जा रही है।

गौरतलब है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभा में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसान परेशान हैं, युवा निराश हैं, और सरकार ने स्कूलों को बंद कर शराब दुकानें खोली हैं। साथ ही खनिज संसाधनों को पसंदीदा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि “2028 में हमारी सरकार फिर से बनेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment