अंबिकापुर की NH 43 और रिंग रोड जलमग्न, 15 घंटे की रुक-रुक कर बारिश से शहर बेहाल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़):अंबिकापुर से रायगढ़ को जोड़ने वाली एनएच 43 और रिंग रोड पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है। सरगुजा ज़िले में बीते 15 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज़ बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे सड़कों पर नदी जैसा बहाव दिखाई दे रहा है।

बारिश और जलभराव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और एनएच और नगर निगम अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल अंबिकापुर की स्थिति नहीं है, बल्कि देश के अधिकतर बड़े शहरों में यही हाल है।

Anshuman Sharma ने पोस्ट में लिखा कि बिना योजना के निर्माण और अव्यवस्थित विकास को ही ‘विकास’ का मापदंड मान लिया गया है, जबकि असली ज़रूरत है सुनियोजित ढांचे और मजबूत Drainage System की।

उन्होंने यह भी बताया कि समस्या का एक कारण आम लोगों का भी गैर-जिम्मेदार व्यवहार है — जैसे पॉलिथिन और कचरे को सीधे नालियों में फेंक देना, जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और जलभराव की स्थिति बनती है।

यदि हम सभी एक आदर्श और स्वच्छ शहर चाहते हैं, तो हमें अपने कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों को निभाना होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment