मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से गंजबासौदा तक की अपनी ट्रेन यात्रा को एक खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि सफर भले ही छोटा था, लेकिन सहयात्रियों के साथ बातचीत इतनी भावनात्मक और प्रेरणादायक थी कि रास्ता कब बीत गया, पता ही नहीं चला।

शिवराज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हर जनप्रतिनिधि को साधारण होना चाहिए। उन्होंने खुद को आम आदमी बताया और कहा कि जनता के बीच जाकर ही सेवा की असली प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आगे लिखा कि जब दिल एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तब बातचीत में मंज़िल मायने नहीं रखती, वो सफर का हिस्सा बन जाती है।
उनके इस सहज और विनम्र व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।






