रूस का यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला, कीव पर बरसी 550 मिसाइलें और ड्रोन, मचा भारी तबाही

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में रूस ने कुल 550 मिसाइलें और ड्रोन दागे। इनमें अधिकतर शाहिद ड्रोन्स थे, जबकि 11 मिसाइलों का भी उपयोग किया गया। पूरे कीव में रातभर धमाकों और गोलियों की आवाजें गूंजती रहीं।

यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत की खबरें सामने आईं और अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने का निर्णय लिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने यूक्रेन के 8 प्रमुख स्थानों पर सटीक हमले किए। वहीं, यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि उन्होंने 270 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया, जबकि 208 ड्रोन रडार से गायब हो गए, जिन्हें जैम होने की आशंका है। गिरते हुए मलबे की वजह से 33 से ज्यादा जगहों पर तबाही मची।

10 जिलों में तबाही, इमारतों में आग और ध्वस्त संरचनाएं

  • यूक्रेनी आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि कीव के 10 में से कम से कम 5 जिलों में गंभीर नुकसान हुआ है।
  • सोलोमिंस्की जिले में एक पांच मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई और एक सात मंजिला इमारत की छत में आग लग गई।
  • एक गोदाम, गैरेज और वाहन मरम्मत केंद्र में भी भीषण आग लगने की पुष्टि हुई।
  • स्वियातोशिन्स्की जिले में एक 14 मंजिला भवन में आग भड़क गई और आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई।
  • शेवचेन्कीव्स्की जिले में एक आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया।
  • डार्नित्स्की और होलोसिव्स्की जिलों में भी मलबा गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।
  • कीव की रेलवे सेवाएं भी इस हमले से प्रभावित हुईं हैं, जिससे यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
  • 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment