अब Gmail और Docs में मिलेगा पर्सनल AI सहायक, गूगल ने दी नई सुविधा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सार

गूगल ने अपने Google Workspace उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी तकनीकी सुविधा की घोषणा की है। अब यूजर्स को Gmail, Docs, Sheets, Slides और Drive जैसे ऐप्स में Gemini Gems नामक कस्टम AI असिस्टेंट की सुविधा मिलेगी।

विस्तार

पहले ये Gems केवल Gemini एप या वेबसाइट पर ही उपलब्ध थे, लेकिन अब यह सुविधा उन यूजर्स को भी मिलेगी जो Google Workspace के पेड वर्जन (Individual और Enterprise अकाउंट्स) का इस्तेमाल करते हैं और जिनके पास Gemini साइड पैनल पहले से सक्रिय है।

क्या होते हैं Gemini Gems?

Gemini Gems, दरअसल Gemini AI चैटबॉट के विशेष वर्जन हैं जिन्हें किसी खास कार्य के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। ये “मिनी AI एक्सपर्ट्स” की तरह काम करते हैं और बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं होती। यूजर चाहें तो टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, या इमेज अपलोड कर सकते हैं ताकि Gem ज्यादा सटीक और उपयोगी उत्तर दे सके।

अपना खुद का Gem तैयार करें

गूगल अब यूजर्स को “Create a new Gem” नामक बटन के ज़रिए खुद का कस्टम AI असिस्टेंट बनाने की सुविधा दे रहा है। यूजर इसमें अपनी जरूरत के अनुसार निर्देश जोड़ सकते हैं। ये Gem कोडिंग कर सकती है, डेटा एनालिसिस कर सकती है, सोशल मीडिया पोस्ट तैयार कर सकती है या किसी विषय का सारांश निकाल सकती है।

Workspace में डायरेक्ट इंटीग्रेशन

इन Gems का Workspace एप्स से सीधा कनेक्शन होगा। मतलब यदि आप Docs में हैं और वहां Gem का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आउटपुट वहीं मिलेगा। एक बार कोई Gem बन जाए, तो वह बाकी Workspace एप्स में भी स्वतः दिखने लगती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment