नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित हो रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टेक जगत के दिग्गज और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक अब इस वैश्विक मंच पर अपना प्रस्तावित मुख्य भाषण नहीं देंगे।
इस फैसले की पुष्टि की ओर से जारी आधिकारिक बयान में की गई। फाउंडेशन ने कहा कि यह निर्णय “गहन विचार-विमर्श” के बाद लिया गया है, ताकि समिट का फोकस उसके मूल उद्देश्यों और प्राथमिकताओं पर बना रहे।
अब कौन रखेगा फाउंडेशन का पक्ष?
बिल गेट्स की जगह अब फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अंकुर वोरा करेंगे, जो अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष हैं। वे समिट के एक सत्र में फाउंडेशन की पहलों और सामाजिक क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे।
एपस्टीन विवाद की चर्चा फिर तेज
हाल के महीनों में बिल गेट्स का नाम अमेरिकी अपराधी से जुड़े दस्तावेजों में सामने आया था। एपस्टीन पर यौन शोषण और नाबालिगों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप थे।
2019 में एपस्टीन की संदिग्ध मौत के बाद कई दस्तावेज सार्वजनिक हुए, जिनमें गेट्स और एपस्टीन के बीच मुलाकातों का उल्लेख था। एक इंटरव्यू में गेट्स ने इन मुलाकातों पर अफसोस जताते हुए कहा था कि उन्हें इन बैठकों का पछतावा है और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।
हालांकि फाउंडेशन ने समिट से दूरी के फैसले को सीधे तौर पर इस विवाद से नहीं जोड़ा है, लेकिन टाइमिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Nvidia CEO ने भी टाला दौरा
समिट में गूगल के CEO और ओपनएआई प्रमुख जैसे दिग्गज शिरकत कर रहे हैं।
वहीं, एनवीडिया के CEO ने भी अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। कंपनी की ओर से इसकी वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
PM मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने 16 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में समिट का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा।
समिट के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी आयोजित किया जा रहा है, जहां दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने नवीनतम AI समाधान प्रदर्शित कर रही हैं।
‘सर्वजन हिताय’ थीम पर केंद्रित
इस बार समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखी गई है। इसका मकसद AI को मानवता के व्यापक हित में उपयोग करने के वैश्विक सिद्धांतों को मजबूत करना है।
समिट में 110 से अधिक देशों और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी है। करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।
तीन मुख्य स्तंभों पर टिका विजन
समिट का विजन तीन प्रमुख आधारों पर केंद्रित है:
- पीपल – मानव-केंद्रित AI जो अधिकारों और गरिमा की रक्षा करे
- प्लैनेट – पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तकनीकी विकास
- प्रोग्रेस – समावेशी आर्थिक और तकनीकी उन्नति







