रायपुर में होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, निगम की बड़ी कार्रवाई

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम ने होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है।

नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, बैरनबाजार स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर करीब 34 लाख रुपये, जबकि शैलेन्द्र नगर स्थित स्कूल पर लगभग 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था।

निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

इधर, जैसे ही इस कार्रवाई की जानकारी अन्य संस्थानों तक पहुंची, कांपा स्थित होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन ने तुरंत हरकत में आते हुए अपना पूरा बकाया जमा कर दिया। इसी कारण उस स्कूल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई तय है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment