डेंटल कॉलेज में UG और PG छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस सुनवाई नहीं की गई है।
छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। इसके चलते कॉलेज परिसर में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि डॉक्टरों, मरीजों और अन्य स्टाफ को भी कॉलेज के अंदर जाने से रोका जा रहा है।

छात्रों का आरोप है कि बार-बार ज्ञापन और बातचीत के प्रयासों के बावजूद प्रशासन केवल आश्वासन देता रहा, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी कारण छात्रों को यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।







