4 जनवरी राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries)

आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विदेश यात्रा से जुड़े संकेत मिल सकते हैं। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कोई भी बड़ा फैसला माता-पिता की सलाह से ही लें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में केंद्रित रहेगा। पुराना लेन-देन निपट सकता है और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।

वृष राशि (Taurus)

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझता नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नए संपर्कों से लाभ तो होगा, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। सहकर्मियों से सतर्क रहें। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। व्यापार में अस्थिरता रहेगी। माता से किए वादे को समय पर निभाएं।

कर्क राशि (Cancer)

अनावश्यक तनाव से दूरी बनाकर रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी मामलों में बोलते समय सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं। रुका हुआ धन संबंधी कार्य पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। संतान से किया वादा निभाएं।

कन्या राशि (Virgo)

करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी। हर कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों की बातों में बेवजह न उलझें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलती से सीख लें।

तुला राशि (Libra)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप की संभावना है। नया घर या संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें, वरना पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सरकारी काम में थोड़ी अड़चन आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। अपनी ताकत को सही दिशा में लगाएं। विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। बॉस की बातों को गंभीरता से लें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मन की बात मां से साझा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर मिल सकती है। घर निर्माण की योजना शुरू हो सकती है। जीवनसाथी के सामने कोई राज खुल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

नए साल की शुरुआत आपके लिए शुभ संकेत लेकर आई है। योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। पिता से संबंध सुधारने के लिए सोच-समझकर बात करें। मेहनत का फल मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।

मीन राशि (Pisces)

दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मौसम के प्रभाव से सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों को पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी समस्या का समाधान होगा। जरूरत पड़ने पर परिवार से मदद मिलेगी, लेकिन बैंक लोन लेने की नौबत भी आ सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment