मंत्री टंक राम वर्मा के निज सहायक की संविदा सेवा तत्काल समाप्त

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नवा रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री टंक राम वर्मा के निज सहायक की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय स्थित महानदी भवन से 2 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कंडिका 4(5) एवं 5(चार) के तहत को-टर्मिनस आधार पर कार्यरत श्री दुर्गेश धारे, पिता स्वर्गीय श्री तुकाराम धारे की संविदा नियुक्ति समाप्त की गई है। श्री धारे, माननीय टंक राम वर्मा, मंत्री – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा की निजी स्थापना में निज सहायक (संविदा) के पद पर पदस्थ थे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय नियमों के तहत लिया गया है और यह तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है तथा इसे अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रमाणित किया गया है।

इस आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय, संबंधित विभागों, मंत्री कार्यालय, लेखा शाखा, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment