4 दिसंबर राशिफल: सितारों ने आज किसके भाग्य का दरवाज़ा खोला, किसे मिलने वाली है चेतावनी?

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

मेष

आज मेहनत आपके लिए सफलता की चाबी बनेगी। कामकाज में उछाल मिलेगा और नए मौके मिलेंगे। परिवार में आपकी किसी बात से थोड़ी नाराज़गी हो सकती है, इसलिए संभलकर बोलें। बिजनेस पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। सरकारी योजनाओं से लाभ और जीवनसाथी के लिए गिफ्ट खरीदने का मन बनेगा।

वृषभ

किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाज़ी में न लें। बिजनेस के उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी कमाई अच्छी रहेगी। बाहर निकलने पर कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन

नए काम की शुरुआत के लिए दिन शानदार है। प्रेम जीवन में समर्पण बढ़ेगा। काम का दबाव थकान ला सकता है। पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत होगी, लेकिन किसी बात पर छोटी कहासुनी संभव है।

कर्क

वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। उधार लेनदेन से बचें। किसी पुरानी गलती से सीख मिल सकती है। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। माता-पिता की कृपा से रुके काम पूरे होंगे।

सिंह

आज दिन मौज-मस्ती वाला रहेगा। दोस्तों संग समय बीतेगा। किसी से वाहन मांगकर न चलाएं। विरोधियों की बातों में न आएं। कई काम एक साथ आ सकते हैं, जिससे फोकस बढ़ेगा।

कन्या

अधूरे काम निपटेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। पार्टनरशिप में सतर्क रहें। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई न करें। बॉस आपके सुझावों से खुश होंगे। प्रमोशन की चर्चा संभव है। शेयर मार्केट में निवेश का विचार बनेगा।

तुला

नए प्रोजेक्ट पर जोर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपकी पहचान बढ़ेगी। मन की कोई इच्छा पूरी होगी, पर सेहत कमजोर रहेगी। पिता की बातों को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देगा। सेहत पर ध्यान दें। रुका पैसा लौट सकता है। किसी अजनबी से सलाह न लें। घर में मेहमान आ सकते हैं। सरकारी लाभ प्राप्त होगा।

धनु

सकारात्मक परिणामों वाला दिन है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुराने दोस्त से मिलकर खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, पर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में ढिलाई कर सकते हैं।

मकर

धैर्य और संयम से काम लें। खर्च में संतुलन ज़रूरी है। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्ते मजबूत होंगे। किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है। काम में प्लानिंग जरूरी है।

कुंभ

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। किसी विवाद में न बोलें। संतान से खुशखबरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन को लेकर तनाव संभव है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक सुधार के लिए उठाए कदम सफल होंगे। सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करें। समय का सही उपयोग करें। नए काम को सोच-समझकर शुरू करें। कोई पुरानी गलती आज याद आएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment