आज का राशिफल 1 सितम्बर 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

 सभी राशियों का राशिफल

 मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन कारोबार और इनकम के लिहाज से अच्छा रहेगा। अटकी हुई राशि वापस मिल सकती है। खर्चे पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन पिताजी की कोई बात आपको खटक सकती है।

 वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। बॉस से मतभेद संभव हैं। घर के लिए नया सामान या इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं।

 मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज अच्छे भोजन और धार्मिक माहौल का आनंद लेंगे। संपत्ति संबंधी कोई डील फाइनल हो सकती है। किसी अजनबी से पर्सनल बातें साझा करने से बचें। माता-पिता की सेवा और भगवान की भक्ति से सुकून मिलेगा।

 कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। संतान को नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नकारात्मक सोच से बचना जरूरी है।

 सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ होगा। धन लाभ की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। मन में नया करने का उत्साह रहेगा, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें।

 कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

व्यवसायियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पिताजी या सहयोगी से कहासुनी संभव है। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। घर से दूर काम करने वालों को सतर्क रहना चाहिए।

 तुला राशि (Libra Horoscope Today)

दिन कुछ कठिनाइयों वाला हो सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से नुकसान संभव है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने होंगे।

 वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

दिन खुशियों से भरा रहेगा। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा।

 धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

मन में टेंशन बनी रह सकती है। संतान पक्ष से निराशा संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से गलती हो सकती है। विद्यार्थी मानसिक दबाव से मुक्त होंगे। नया वाहन खरीदने का योग है। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी कानूनी मामले में वकील की मदद लेनी पड़ेगी। घर की जरूरत का सामान खरीदने पर खर्चा होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आत्मविश्वास कम रहेगा। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। किसी अधूरे काम के पूरे होने से राहत मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। रहन-सहन में सुधार करेंगे।

 मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज भागदौड़ और व्यस्तता अधिक रहेगी। क्रोध से बचें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उलझन आएगी, लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह लाभदायक होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता और बड़ा पद मिल सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment