24 जनवरी राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने वाला साबित होगा। कारोबार में सुधार आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसका सकारात्मक असर दांपत्य जीवन पर भी दिखेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या खरीदारी का प्लान बन सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा, हालांकि खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें, अन्यथा अड़चनें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रॉपर्टी या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पिता की सलाह जरूर लें। पारिवारिक विवाद दोबारा सिर उठा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। मनपसंद कोर्स में एडमिशन के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। हालांकि आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन काम को लेकर लापरवाही भविष्य में दबाव बढ़ा सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की जांच जरूरी है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

नई संपत्ति में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि पैरों से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है, जिससे असहजता महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज सोच-समझकर बोलने की आवश्यकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें और काम पर फोकस बनाए रखें। लंबे समय से अटका सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से कोई बात छुपाने से बचें।

तुला राशि (Libra)

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन संतान से रिश्ते सुधारने की जरूरत है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कर्ज चुकाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं, हालांकि मानसिक तनाव बना रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। रुके हुए आर्थिक कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, लेकिन गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी की आशंका है। किसी को उधार पैसा देने से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius)

सेहत को लेकर आज सतर्क रहना होगा। दिनचर्या में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। मां से यदि मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। अविवाहित लोगों की खास मुलाकात संभव है। नौकरी से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)

मानसिक उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बनेगी, डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस पर ध्यान केंद्रित रखें, भविष्य में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप न करें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों के घर मेल-मिलाप के योग हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग लापरवाही न करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment