नेशनल हेराल्ड विवाद पर छत्तीसगढ़ में गुस्सा फूटा, रायपुर में पुतला दहन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा 30 नवंबर को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई नई FIR के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने ED कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार व जांच एजेंसियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने ED दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

EOW द्वारा दर्ज FIR संख्या 0124/2025 में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात के गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की लगभग 2,000 करोड़ की संपत्तियों को कथित रूप से 50 लाख में ट्रांसफर कर आर्थिक अनियमितता की गई। ED की रिपोर्ट के आधार पर यंग इंडियन को “स्पेशल पर्पस व्हीकल” की तरह उपयोग किए जाने का दावा भी किया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment