छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 अनुभाग अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 25 नवंबर को नवा रायपुर से जारी हुआ और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक, कई अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।






