शास्त्री चौक से मेकाहारा तक एक महीने तक वन-वे लागू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक नया रूट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर शहर में स्काई वॉक निर्माण कार्य को फिर से गति देने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शास्त्री चौक और इसके आसपास लगातार बढ़ते दबाव और निर्माण कार्यों को देखते हुए कलेक्टर द्वारा एक महीने तक दो प्रमुख मार्गों पर रात में वन-वे सिस्टम लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय कार्य को सुरक्षित, निर्विघ्न और निर्धारित समय में पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

27 नवंबर से शुरू होने वाले इस अस्थायी यातायात प्लान के तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अलग-अलग चरणों में दो मार्गों पर वन-वे लागू रहेगा। पहले चरण में शुरुआती 15 दिनों तक शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक तक वन-वे रूट का पालन करना होगा। इसके पूरा होने के बाद अगले 15 दिनों में शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इस तरह यातायात को दो चरणों में विभाजित कर शहरवासियों को वैकल्पिक मार्गों का पालन करना होगा।

निर्माण कार्य के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। बंद किए गए मार्गों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, जिससे रात के समय भी रास्ते स्पष्ट दिखाई दें। साथ ही ट्रैफिक को सही दिशा में मोड़ने के लिए प्रशिक्षित गार्ड तैनात रहेंगे। सभी वैकल्पिक रूटों की शुरुआत और अंत में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही पूरे रूट की जानकारी मिल सके।

कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इस अस्थायी ट्रैफिक प्लान का पालन करें,

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment