छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डे का ने बिलासपुर हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। विधि एवं विधायी विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। पूर्व महाधिवक्ता के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था, जिसे अब विवेक शर्मा को सौंपा गया है।




