सुबह 9 बजे तक बिहार में 13.13% वोटिंग, पहले चरण में मतदाताओं में दिखा उत्साह

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान जोरों पर है। सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि मतदाता इस बार बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस तरह से सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी है, उससे उम्मीद की जा रही है कि मतदान प्रतिशत 60 फीसदी के पार जा सकता है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जबकि मतदाताओं में लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment