नई विधानसभा भवन की पहली झलक: 52 एकड़ में फैला भव्य परिसर, 1 नवंबर को होगा शुभारंभ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नए विधानसभा भवन की पहली तस्वीर सामने आने के बाद प्रदेशवासियों में उत्सुकता और गर्व का माहौल है। यह भव्य भवन लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी भव्यता व आधुनिकता देखने लायक है। फिलहाल भवन में अंतिम फिनिशिंग का कार्य चल रहा है और इसे आगामी 1 नवंबर को जनता के लिए औपचारिक रूप से समर्पित किया जाएगा।

नई विधानसभा का निर्माण न सिर्फ वास्तुकला की दृष्टि से विशेष है, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी प्रावधानों से भी सुसज्जित किया गया है। भवन में पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा बचत और हरियाली पर विशेष जोर दिया गया है। यहां विधायकों और अधिकारियों के लिए अत्याधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष और चर्चा सभागार बनाए गए हैं, ताकि विधायी कार्य सुचारु और बेहतर ढंग से संचालित हो सके।

52 एकड़ के इस परिसर में सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है। यह नया विधानसभा भवन प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है, जो आने वाले वर्षों तक विकास और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक रहेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment