वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये फूड कॉम्बिनेशन, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए आसान टिप्स

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 73% भारतीयों को डेली डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता। खासतौर पर शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि शाकाहारी लोगों को प्रोटीन की पूर्ति के लिए सिर्फ एक फूड पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि कुछ खास फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करना जरूरी है।

डॉ. सालुंके द्वारा बताए गए 4 बेस्ट प्रोटीन कॉम्बिनेशन

1. दाल-चावल

भारतीय थाली में सबसे आम कॉम्बिनेशन है दाल-चावल। डॉ. सालुंके बताती हैं कि दाल में कुछ अमीनो एसिड अधूरे होते हैं, जिन्हें चावल पूरा कर देता है। यही कारण है कि दाल-चावल साथ खाने से शरीर को क्वालिटी प्रोटीन मिलता है।

2. रोटी-पनीर और सोयाबीन-रोटी

पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और जब इसे गेहूं की रोटी के साथ खाया जाए तो यह एनर्जी और प्रोटीन दोनों देता है। इसी तरह, सोयाबीन के साथ रोटी खाने से भी शरीर को कम्प्लीट प्रोटीन मिलता है।

3. राजमा-चावल

राजमा-चावल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह कॉम्बिनेशन बैलेंस्ड डाइट का एक बढ़िया विकल्प है।

4. मूंग दाल खिचड़ी-दही

मूंग दाल खिचड़ी के साथ दही खाने से प्रोटीन का अवशोषण (Absorption) बेहतर होता है। इससे शरीर को अधिक पोषण मिलता है और पाचन भी सही रहता है।

संतुलित डाइट से मिलेगा पूरा प्रोटीन

डॉ. सालुंके के अनुसार शाकाहारी लोगों को अपनी डाइट में इन कॉम्बिनेशन को शामिल करना चाहिए। सही तरीके से फूड मिलाने से न केवल प्रोटीन की कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान भी रहता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment