एडवांस बुकिंग में चमकी ‘बागी 4’, लेकिन ‘द बंगाल फाइल्स’ से भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

5 सितंबर को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। इस दिन लगभग 10 फिल्मों की रिलीज तय है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर है।

एडवांस बुकिंग में आगे बागी 4
खबर लिखे जाने तक ‘बागी 4’ एडवांस बुकिंग में आगे रही है। दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अनुमान है कि यह ओपनिंग डे पर डबल डिजिट की कमाई कर सकती है। वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ की चर्चा तो खूब है, लेकिन सीमित शोज़ की वजह से इसकी एडवांस बुकिंग थोड़ी कमजोर रही है।

ट्रेड एनालिस्ट्स की राय
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है कि ‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग मजबूत है और इसके बाद हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। वहीं, तरण आदर्श का कहना है कि ‘बागी 4’ पूरी तरह से मसाला फिल्म है और ओपनिंग कलेक्शन में बाजी मार सकती है। दूसरी ओर ‘द बंगाल फाइल्स’ छोटे पैमाने पर रिलीज हो रही है, इसलिए इसके कलेक्शन ज्यादा बड़े स्तर पर नहीं होंगे।

कुल मिलाकर, दर्शक दोनों फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी कमाई लंबी दौड़ तय करती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment