जनता को पानी नहीं, ठेकेदार पर सांसद भोजराज नाग की बरसी गाज

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोण्डागांव। नल-जल योजना के तहत कार्य पूरे होने के बावजूद घरों में पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मुद्दे पर बुधवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग ने फरसगांव ब्लॉक के ग्राम हिर्री में अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

सांसद भोजराज नाग के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि नल-जल योजना का काम पूरा होने के बावजूद उन्हें घरों में पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत सुनते ही सांसद भड़क गए और मौके पर मौजूद ठेकेदार को जमकर लताड़ लगाई।

उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचना चाहिए, नहीं तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद भी वे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और अब सांसद से उम्मीद है कि समस्या का समाधान जल्द होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment