30 अगस्त 2025 राशिफल: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

30 अगस्त 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से खास रहेगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही बुध का गोचर मिथुन में हो रहा है और सूर्य व केतु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बना रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। विशेषकर वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों — मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन — का भविष्यफल बताया जाता है।

 मेष (Aries)

आज का दिन पार्टनरशिप में काम शुरू करने के लिए शुभ रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है।

 वृषभ (Taurus)

कामकाज में नए अवसर मिलेंगे। जिम्मेदारियों से घबराने की बजाय डटकर सामना करें। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।

 मिथुन (Gemini)

आज कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। वाणी की मधुरता से मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान दें और विरोधियों की बातों से बचें।

 कर्क (Cancer)

आज फिटनेस पर ध्यान दें। वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें। किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।

 सिंह (Leo)

धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। पेंडिंग कार्य निपटाने के लिए समय निकालें।

 कन्या (Virgo)

आज कोई गुप्त राज उजागर हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझाएं। जिम्मेदारियों का बोझ मानसिक तनाव दे सकता है।

 तुला (Libra)

धन संबंधी कार्य अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस डील सोच-समझकर करें। संतान की संगति पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

 वृश्चिक (Scorpio)

उलझनें बनी रहेंगी। विदेश यात्रा की संभावना है। किसी प्रिय इच्छा की पूर्ति होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। वाणी में संयम रखें।

 धनु (Sagittarius)

काम को लेकर तनाव रहेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी।

 मकर (Capricorn)

दिन खुशनुमा रहेगा। करियर में प्रगति होगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। राजनीति से दूरी बनाए रखें। पार्टनरशिप में काम फायदे का रहेगा।

 कुंभ (Aquarius)

सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बिजनेस में विरोधियों पर नजर रखें। वाहनों का उपयोग सावधानी से करें। पुरानी गलती से सबक लें।

 मीन (Pisces)

आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के करियर में प्रगति होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी में सफल होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment