राशिफल 17 दिसंबर: किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

 मेष राशि

आज आपको जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहने से मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में संयम रखें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी पुरानी भूल से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

 वृष राशि

आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद ज़रूरी होगा। अचानक कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तकनीकी खराबी से आर्थिक नुकसान संभव है। ससुराल पक्ष के सहयोग से किसी काम में लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

 मिथुन राशि

दिन सामान्य लेकिन उपयोगी रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में भविष्य को लेकर चर्चा संभव है। बिजनेस में किसी बड़े बदलाव से बचें। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बन सकते हैं।

 कर्क राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा न होने से बेचैनी रह सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 सिंह राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए उपकरण शामिल हो सकते हैं। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। नए काम के लिए लोन लेने का विचार कर सकते हैं।

 कन्या राशि

आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा। मनचाहा लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने कर्ज को चुकाने की कोशिश सफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को सुलझाने के लिए ससुराल पक्ष से बातचीत करनी पड़ सकती है। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।

 तुला राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा होगा। मां से डांट भी सुननी पड़ सकती है।

 वृश्चिक राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। दान-पुण्य और सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की संभावना है। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। भावुकता में या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

 धनु राशि

आज सूझबूझ से काम लेना बेहद जरूरी है। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तेज रफ्तार वाहनों से सावधान रहें। बिना सोच-समझे निवेश करने से बचें।

 मकर राशि

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे दबाव महसूस होगा। पुराना अटका धन वापस मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के घर जाने का अवसर मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और नौकरी के सिलसिले में किसी सदस्य का बाहर जाना संभव है।

 कुंभ राशि

आज मानसिक तनाव रह सकता है। किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। पड़ोसियों से विवाद से दूरी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कदम उठाएं।

 मीन राशि

आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment